Sunday, November 22

झारखंड। झारखंड के युवा रग्बी खिलाड़ी अजित नाग ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनका चयन आगामी अंडर-20 एशिया कप के लिए भारतीय रग्बी टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होगी। अजित नाग का भारतीय टीम में चयन झारखंड के खेल जगत के लिए गौरव की बात है।

कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, अजित नाग 

खास बात यह है कि अजित नाग इससे पहले भी ।कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वर्ष 2024 में मलेशिया के जोहोर बाहरू में आयोजित अंडर-18 एशिया रग्बी चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

इसके बाद वर्ष 2025 में बिहार के राजगीर में आयोजित अंडर-20 एशिया रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसी वर्ष चीन के होहोट में आयोजित अंडर-18 एशिया चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
वहीं, वर्ष 2026 में चीन के किंगदाओ में आयोजित अंडर-18 एशिया रग्बी चैंपियनशिप में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाना अजित नाग की मेहनत, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बधाई दी

उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जालान, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि अजित नाग आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम के साथ-साथ झारखंड का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Share.
Next Story
झारखंड के आर्थिक विकास के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करें राजनीतिक दल : तुलसी पटेल
Exit mobile version