Monday, September 21

रांची, 16 सितंबर: झारखंड के स्टार्टअप और इनोवेशन सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में JIIDCO की ओर से बुधवार को रांची में ‘Tally Startup Collective – Ranchi Chapter’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 75 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य स्टार्टअप्स को निवेशकों, मेंटर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जोड़ना और उन्हें कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में JIIDCO के महाप्रबंधक संजय कुमार साहू और Startup Jharkhand के Chief Enabler शुभम राज ने राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में संस्थागत सहयोग, इंडस्ट्री कनेक्शन और मजबूत स्टार्टअप नेटवर्क की भूमिका पर चर्चा की।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप फाउंडर्स को निवेश की तैयारी, बिजनेस विस्तार, प्रभावी पिच तैयार करने और निवेशकों के साथ बेहतर व्यावसायिक संबंध विकसित करने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों से सीधे बातचीत का मौका मिला।

Tally Solutions Pvt. Ltd. के AGM–Product Excellence गौतम चक्रवर्ती ने स्टार्टअप्स के लिए तकनीक और बिजनेस सॉल्यूशंस से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार रखे। निवेश और फंडिंग से जुड़े सत्रों में A Square Capital की Managing Director चाहत अग्रवाल, VC Grid के कुमार धीरज और Angel Investor एवं Mission Blue Foundation के पंकज सोनी ने अपने अनुभव साझा किए। SanchiConnect के VP–Growth विजय बावरा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

5 स्टार्टअप्स ने निवेशकों के सामने रखी अपनी पिच

कार्यक्रम का खास आकर्षण 1:1 Investor Pitch Session रहा। इसके लिए झारखंड के 5 स्टार्टअप फाउंडर्स का चयन किया गया था। इन फाउंडर्स ने निवेशकों के सामने अपने बिजनेस मॉडल और आगे की विस्तार योजनाएं प्रस्तुत कीं। साथ ही उन्हें निवेशकों से सीधे बातचीत कर अपने कारोबार को लेकर जरूरी फीडबैक लेने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम में नेटवर्किंग सेशन के जरिए स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों, मेंटर्स और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े अन्य लोगों के बीच संवाद हुआ। इस दौरान संभावित सहयोग और भविष्य की साझेदारी के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

Tally Solutions, SanchiConnect, Startup Jharkhand और JIIDCO की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम ने सरकार, उद्योग जगत, निवेशकों और स्टार्टअप समुदाय को एक साझा मंच पर लाने का काम किया।

JIIDCO की ओर से कहा गया कि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ उद्यमिता और नवाचार के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर भी काम किया जा रहा है। स्टार्टअप्स को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, निवेशकों के नेटवर्क और इंडस्ट्री से जोड़ने वाली ऐसी पहल झारखंड में मजबूत और सक्षम स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने में मददगार हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े – त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 800 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
कॉपियां देखीं, सपने पूछे… चंदनकियारी स्कूल में बच्चों के बीच कुछ इस अंदाज में पहुंचे बोकारो DC
Exit mobile version