Friday, October 23

रांची: विजयादशमी के अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा, रांची ने लगातार तीसरे वर्ष सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया। 20 अक्टूबर को सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इस दौरान सनातन परंपराओं के महत्व के साथ समाज में शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। विद्वान पंडितों ने शस्त्र पूजन की धार्मिक महत्ता बताई और पूर्वजों से मिली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए उसका शिक्षित और सुरक्षित होना जरूरी है। सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र, दोनों का विशेष महत्व है। इस अवसर पर समाज के परिवारों ने अपने घरों में भी शस्त्र पूजन किया।

स्कंदमाता के स्वरूप में पहुंचीं मायरा, भजन पर झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम में छोटी कन्या मायरा काबरा स्कंदमाता के स्वरूप में और सुषमा कुमारी शेर के स्वरूप में पहुंचीं। पुष्पवर्षा, जयकारे और स्तुति के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद ‘लाल-लाल चुनरी सितारों वाली’ भजन पर भक्तों ने नृत्य प्रस्तुत कर माता रानी की आराधना की। नृत्य की तैयारी खुशबू भाला के नेतृत्व में हुई, जबकि गीतांजलि भाला ने भजन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और माता की आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आयोजन को सनातन धर्म की एकता और परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

गौ संरक्षण से नेत्रदान तक, चार संकल्पों पर जोर

शस्त्र पूजन के साथ सभा ने ‘नवारंभ’ के चार संकल्पों को भी दोहराया। इनमें गौ माता का सम्मान एवं संरक्षण, अन्न की बर्बादी रोकना, शस्त्र पूजन और मरणोपरांत नेत्रदान शामिल हैं। इन संकल्पों के जरिए धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी महत्व देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने किया। संयोजक अशोक साबू और सह-संयोजक रूपेश भाला, चैतन्य सोमानी एवं लक्ष्मी चितलांगिया रहे। अतिथियों और समाज के सदस्यों का स्वागत तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर किया गया। सचिव मनोज कल्याणी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सीपी सिंह और सुबोध कांत सहाय समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, झारखंड-बिहार माहेश्वरी महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, सभा कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला, महावीर प्रसाद सोमानी, राजकुमार मारू, किशन साबू, बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी, विजय शंकर साबू, पवन मंत्री, बसंत लाखोटिया, पंकज साबू, हेमंत माहेश्वरी, अरविंद सोमानी, महेंद्र चितलांगिया, मनीष खटोड़ और महिला समिति की सचिव बिमला फलोर सहित कई लोग शामिल हुए।

आयोजन को सफल बनाने में झारखंड-बिहार माहेश्वरी सभा के सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा अध्यक्ष उत्सव मंत्री, शिव शंकर साबू, सुरेश सारडा, विभोर डागा, सौरभ साबू, विनय मंत्री, श्याम बिहानी, राजेश सोमानी, अंकुर डागा, विपिन भाला, रितु लखोटिया, शिखा बिड़ला, रमन बोड़ा, सोविक बोड़ा, साकेत बियानी, हार्दिक बिहानी और यश बांगड़ समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

इसके अलावा पवन शर्मा, विनोद जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, विकास सिंह, सज्जन पाड़िया, श्रवण अग्रवाल, किशन शर्मा, रमेश शर्मा, विष्णु प्रसाद, श्याम शर्मा, शंकर दुबे, संदीप वर्मा, संजय जायसवाल, यशस्विनी सहाय और ललित ओझा समेत विभिन्न समाजों के लोग भी मौजूद थे।

इसकी जानकारी श्री माहेश्वरी सभा, रांची की मीडिया टीम के रोहित सारडा, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल और रश्मि मालपानी ने दी।

इसे भी पढ़े – रांची के तिरुपति बालाजी मंदिर में पापांकुशा एकादशी पर होंगे विशेष अनुष्ठान, गुरुवार को श्रद्धालु दो पालियों में कर सकेंगे दर्शन

Share.
Next Story
SBI के 3,897 ग्राहकों का निजी डेटा डार्क वेब पर मिलने का दावा, बैंक ने शुरू की जांच
Exit mobile version