लोहरदगा सांसद सुखदेव का यह नया लुक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. क्या सांसद अब सच में ऐसा लुक रखने वाले हैं जो बड़े बड़े रॉकस्टार को फेल करने वाला है? दरअसल सांसद सुखदेव भगत ने अपना ऐसा लुक खुद ही सोशल मीडिया पर अपडेट किया जिसके बाद सत्ता के गलियारों से लेकर आम लोगों तक यह चर्चा का विषय बन गया. सुखदेव भगत लोहरदगा की जनता के लिए काफी चहते और विश्वशनीय व्यक्तित्व हैं. अब यह लुक AI जेनरेटेड हो या संसद महोदय खुद ऐसा लुक रख लें यह उनपर निर्भर करता है लेकिन उनके इस नए लुक ने तबाही मचा दी है.
सुखदेव भगत ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, “माय न्यू लुक…..” पोस्ट के साथ यह भी उल्लेख है कि यह “एआई कंटेंट” है, जिससे संकेत मिलता है कि तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से तैयार की गई है।
