Monday, September 21

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर राजधानी रांची में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। धुर्वा सेक्टर-3 स्थित पार्क में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट लेकर लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके लंबे जीवन की कामना करते हुए “जुग-जुग जियो मोदी जी” के नारे और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिन का केक भी काटा गया।

धुर्वा सेक्टर-3 में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम भाजपा नेता जॉनी वॉकर खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुस्लिम समाज के भाई-बहनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया था।

इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कटआउट के साथ लोगों ने तस्वीरें भी खिंचाईं।
देशभर में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े – दुर्गा पूजा से पहले रांची की व्यवस्थाओं पर चर्चा, समिति ने DC के सामने रखीं शहर की बड़ी जरूरतें

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
झारखंड में अब एक कॉल पर मिलेगा ब्लड, 4 घंटे में मरीज तक पहुंचाने की तैयारी
Exit mobile version