पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान, भंडारे का प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं के बीच बांटी खुशियां
ओरमांझी। ओरमांझी काली पूजा समिति की ओर से नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अरविंद कुमार गुप्ता को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मौके पर पूजा समिति की ओर से आयोजित भंडारे का विधिवत प्रसाद वितरण भी किया गया। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूजा आयोजन और भंडारे में सहभागिता निभाई।
काली पूजा के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक जयगोविंद साहू, अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव श्यामकिशोर महतो, उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष सूरन सिंह, कोषाध्यक्ष नीतेश कुमार, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र महतो, नरेश महतो, सलाहकार सत्यनारायण तिवारी सहित समाजसेवी संजय साहू, प्रमोद सिंह, तरुण महतो, मोहन प्रजापति, दिवाकर साहू और अनिल गुप्ता का योगदान रहा।
