पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर भेजते थे फर्जी APK; पांच मोबाइल और छह सिम कार्ड बरामद
देवघर। साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।अपराधी लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल करते थे और फिर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल तक पहुंच बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सराफत अंसारी ,राजन कुमार दास और राहुल कुमार दास के रूप में हुई है। सराफत अंसारी सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला है, जबकि राजन और राहुल कुमार दास मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के नई चिहुटिया गांव के निवासी हैं।
