Friday, October 30

रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र में होटल कर्मी राहुल गोराई की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया चौक जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

चौक पर सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रदर्शन के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग राहुल गोराई के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

गौरतलब है कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के करकटा मोड़ के पास देर रात होटल कर्मी बानेश्वर गोराई उर्फ राहुल गोराई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वह पिठोरिया स्थित कृष्णा स्वीट होटल में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह अपने ससुराल जा रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया था।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के विरोध में सड़क जाम और प्रदर्शन के जरिए लोग पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share.
Next Story
PM किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में पहुंचे ₹2,000; ऐसे चेक करें पेमेंट का स्टेटस
Exit mobile version