रांची: झारखंड में आज, 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर देश और राज्य की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे संस्मरण दिवस परेड के साथ होगी।
पुलिस संस्मरण दिवस उन वीर जवानों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान अदम्य साहस और निष्ठा का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके योगदान और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा।
पुलिसकर्मी देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शहीद जवानों के त्याग, साहस और कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया जाएगा। पुलिस संस्मरण दिवस उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का भी अवसर है।
इसे भी पढ़े – शहीदों की याद में झुके सिर, साहिबगंज पुलिस लाइन में SP अमित कुमार सिंह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
