Wednesday, September 9

रांची: जापान के नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 में झारखंड की बेटी सरिता कुमारी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सरिता कुमारी का चयन भारतीय साइकिलिंग टीम में हुआ है। उनके चयन की खबर से झारखंड के खेल जगत और साइकिलिंग से जुड़े खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के नागोया शहर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली साइकिलिंग टीम में झारखंड की सरिता कुमारी को जगह मिली है। यह उपलब्धि न केवल सरिता के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

सरिता कुमारी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा साबित की है। उनके प्रदर्शन, निरंतर मेहनत और अनुशासन के चलते उन्हें एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह और झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने सरिता कुमारी के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका भारतीय टीम में चयन राज्य में साइकिलिंग के बढ़ते स्तर और झारखंड के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती पहचान को दर्शाता है।

झारखंड साइकिलिंग संघ ने कहा कि सरिता की यह उपलब्धि राज्य के अन्य युवा साइकिलिस्टों के लिए भी प्रेरणादायक है। एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर राज्य की खिलाड़ी का देश का प्रतिनिधित्व करना झारखंड में साइकिलिंग के क्षेत्र में हो रहे निरंतर प्रयासों और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

खेल जगत से मिली बधाइयां

सरिता कुमारी के भारतीय साइकिलिंग टीम में चयन पर झारखंड के खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हसदा, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरजीत कुमार, शि.र्डी सिंह, पुष्पा हसन, जितेंद्र महतो, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, रितेश झा, नरेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, प्रोन्नति रानी सिंह, सतविंदर कौर, तस्लीम खान और अनिता ने सरिता को शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलावा जेएसएसपीएस के प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट और प्रथम शर्मा ने भी सरिता कुमारी के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

साइकिलिंग संघ से जुड़े पदाधिकारियों और खेल जगत के लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरिता कुमारी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करेंगी और अपने प्रदर्शन के दम पर देश के साथ-साथ झारखंड का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

इसे भी पढ़े – कूनो में ‘बकरा घोटाले’ का आरोप: चीतों की खुराक में वजन का खेल? 30 किलो के बकरे को 90 किलो दिखाने का दावा

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
रांची: सफर से पहले चेक कर लें ट्रेन का हाल, आद्रा मंडल में 7 से 13 सितंबर तक कई सेवाएं प्रभावित
Exit mobile version