Wednesday, November 4

गढ़वा: जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मेराल थाना में पदस्थापित एएसआई राजेंद्र बैठा की मौत हो गई। हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन पर हुआ, जहां गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, एएसआई राजेंद्र बैठा विभागीय कार्य से गढ़वा आए थे। वह बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से गलत लेन में तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल एएसआई को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share.
Next Story
बोकारो की सड़कों पर मवेशी छोड़ने वालों की अब खैर नहीं, BSL प्रबंधन ने गौ-पालकों को दी सख्त चेतावनी
Exit mobile version