Thursday, November 26

-गुमला में हत्या कर सिमडेगा के जंगल में दफनाने की आशंका, दोनों जिलों की पुलिस मौके पर तैनात

सिमडेगा। जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित अरानी जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब जमीन खोदकर दो महिलाओं के शव बाहर निकाले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं की हत्या गुमला जिले में की गई थी। इसके बाद उनके शवों को सिमडेगा के अरानी जंगल में लाकर दफना दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान सिमडेगा और गुमला जिले की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Share.
Next Story
जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 गिरफ्तार …16 मोबाइल और 17 सिम भी बरामद
Exit mobile version