Tuesday, October 13

रांची: राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 1 लाख 86 हजार 669 पेंशनधारियों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। लाभुकों के बैंक खातों में DBT के जरिए 1-1 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। इस मद में कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले में पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई है। सितंबर महीने में सर्वजन पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, आदिम जनजाति, HIV/AIDS पीड़ित और ट्रांसजेंडर लाभुकों को इसका लाभ मिला है।

किस योजना के कितने लाभुक

सितंबर महीने के लिए पेंशन पाने वाले लाभुकों में सबसे अधिक संख्या मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों की है।

  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना: 1,85,894 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना: 318 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना: 454 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर): 3 लाभुक

सभी पात्र लाभुकों के बैंक खातों में निर्धारित 1,000 रुपये प्रति लाभुक की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है।

जिनके खाते में नहीं पहुंची राशि, वे कराएं आधार सीडिंग

जिला प्रशासन की ओर से ऐसे लाभुकों से बैंक खाते में आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है, जिनके खाते में सितंबर महीने की पेंशन राशि नहीं पहुंची है।

प्रशासन के अनुसार, बैंक खाते से आधार सीडिंग जरूरी है, ताकि DBT के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान हो सके और लाभुकों को योजना का लाभ लगातार मिलता रहे। इसलिए जिन लाभुकों को भुगतान नहीं मिला है, उन्हें अपने बैंक खाते को आधार से सीड कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसे भी पढ़े – भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले JSCA स्टेडियम में सुरक्षा का कड़ा पहरा, टिकट कालाबाजारी पर भी पुलिस की नजर

Share.
Next Story
JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: जमीन मालिक का परिजन बनकर करा दी 1 एकड़ 17 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री! रांची में फर्जीवाड़े की चौंकाने वाली कहानी
Exit mobile version