Saturday, November 28

डोमचांच थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ के पास हुआ हादसा, ऑटो सवार दो लोगों ने गंवाई जान, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हुआ, जहां हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान रामगढ़ निवासी अकबर अली और डोमचांच निवासी जीवन मेहता के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी मो. सलीम के रूप में की गई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की खबर से इलाके में भी हलचल मच गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share.
Next Story
बिसलेरी के पानी के सैंपल में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी पर कार्रवाई को दी मंजूरी
Exit mobile version