Wednesday, September 9

रांची: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान कृष्ण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने झारखंड के लोगों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

‘श्रीकृष्ण के जीवन से मिलती है सत्य और कर्तव्य की सीख’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए लोग एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार ऐसे आयोजनों में लोगों के साथ शामिल होते रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में श्रद्धालुओं की बड़ी मौजूदगी ने समारोह का उत्साह और बढ़ा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से झारखंड में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे और राज्य लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।

दही हांडी प्रतियोगिता का CM ने किया शुभारंभ

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।

दही हांडी को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी प्रतियोगिता का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कई प्रमुख नेता और अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर और श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक उत्साह भी देखने को मिला। मोरहाबादी मैदान में देर तक भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे और पूरा माहौल कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।

इसे भी पढ़े – RBI के नए नियमों ने बढ़ाई Google Pay, Paytm और PhonePe की टेंशन

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में रांची में प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Exit mobile version