रांची। संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा से संबंधित अपनी मांगों और अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने भाषा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और इन समस्याओं के समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक पहल की जाएगी। इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।
मुलाकात के दौरान यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े – किरायेदार से हुआ प्यार, पति बना रास्ते का कांटा; एक्सीडेंट के बहाने रची मौत की साजिश
