Tuesday, November 24

सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की पुत्री हर्षा के विवाह समारोह में वर-वधू को दिया आ

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे. यहां होटल पर्यटन विहार में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवदंपती को सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया. यह समारोह मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की पुत्री हर्षा के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था.

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने वर-वधू से मुलाकात की और उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपिन रजक और उनके परिवार के सदस्यों से भी आत्मीय मुलाकात की. पारिवारिक समारोह में शामिल होकर उन्होंने परिवार की खुशियों में अपनी सहभागिता निभायी और सभी को शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री का यह दौरा पारिवारिक कार्यक्रम के तहत हुआ. उनके पतरातू पहुंचने को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किये गये थे. इस दौरान रांची और रामगढ़ के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन की मौजूदगी से विवाह समारोह में विशेष उत्साह का माहौल रहा. समारोह में उपस्थित लोगों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

Share.
Next Story
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद, दो AICC सचिवों को मिली जिलों और विभागों की जिम्मेदारी
Exit mobile version