Saturday, October 31

लोहरदगा: झारखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोहरदगा पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य की हाईग्रेड ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्राउन शुगर की खेप कार की डिक्की में छिपाकर कुड़ू के रास्ते रांची ले जा रहे थे।

पुलिस को तस्करी की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। आरोपियों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए नशे की खेप कार की डिक्की में रखी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और ब्राउन शुगर बरामद कर ली।

कार, दो बाइक और आठ मोबाइल फोन जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और दो बाइक भी जब्त की हैं। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और रांची में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और संपर्कों की भी जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Share.
Next Story
आंध्र प्रदेश के स्कूल में खौफनाक वारदात, कक्षा में घुसकर दसवीं की छात्रा पर लकड़ी काटने वाली मशीन से हमला…हालत गंभीर
Exit mobile version