Friday, October 2

जामताड़ा जिले में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह घटना जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव की है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

खेलते-खेलते पोखरा की ओर चले गए बच्चे

जानकारी के मुताबिक, गांव के तीनों बच्चे दोपहर के समय एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों गांव के ही चिरकुट टोला स्थित पोखरा की ओर चले गए। वहां वे पोखरा के गहरे पानी में चले गए। जब ग्रामीणों की नजर बच्चों पर पड़ी, तब जाकर घटना की जानकारी गांव तक पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी समेत जिला प्रशासन की टीम बीडीओ के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तीनों बच्चों के शव को पोखरा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पुलिस ने दी जानकारी

जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि चेंगायडीह गांव के तीनों बच्चे खेलते-खेलते पोखरा में चले गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद चेंगायडीह गांव में मातम छाया हुआ है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े – DAV स्कूल बरकाकाना की शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, कानूनी नोटिस से बढ़ा विवाद

Share.
Next Story
दूरदर्शन केंद्र रांची में हिंदी पखवाड़ा का समापन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Exit mobile version