Thursday, November 26

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया है कि CJP से जुड़े सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिनका असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है।

याचिकाकर्ता के वकील ने उठाए सवालः

सुनवाई के दौरान सौरव दास के वकील ने कोर्ट के समक्ष यह पक्ष रखा कि उनके मुवक्किल को उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए जाने के बारे में पहले से कोई सूचना या जानकारी नहीं दी गई थी। बता दें कि सौरव दास ने विदेश यात्रा की अनुमति न दिए जाने के सरकारी फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। RPO चेन्नई और विदेश मंत्रालय जवाब दाखिव करेंगे। अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

Share.
Next Story
पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की उठाई मांग
Exit mobile version