Saturday, November 21

चतरा। टंडवा स्थित एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लेकर जा रहे एक ट्रेलर ने चतरा-इटखोरी मुख्य सड़क पर भुरकुंडा के पास पेड़ और बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 33 हजार केवी का बिजली तार टूटकर नीचे गिर गया। इसके कारण टंडवा, गिद्धौर, सिमरिया और पत्थलगड्डा प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चारों प्रखंडों में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही।

घटना के बाद इलाके में बिजली संकट की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर एनटीपीसी टंडवा से फ्लाई ऐश लेकर जा रहा था। इसी दौरान भुरकुंडा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर पेड़ तथा बिजली के पोल से टकरा गया।

आंदोलनकारी राज किशोर कमल ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी टंडवा से फ्लाई ऐश की ढुलाई में लगी शुभ लक्ष्मी कंपनी के ट्रेलर पूरे जिले में परेशानी का कारण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन वाहनों की वजह से राहगीरों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।

Share.
Next Story
बड़ागाईं-बूटी में धूमधाम से संपन्न हुआ ऐतिहासिक देवोत्थान जतरा मेला, पारंपरिक नृत्य-संगीत ने बांधा समां
Exit mobile version