Saturday, November 21

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहीं हबीबा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने 19 नवंबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे शांतिपूर्ण विरोध की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

हबीबा ने कहा कि छात्र JPSC परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। यह आंदोलन युवाओं के भविष्य और भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता से जुड़ा है। ऐसे में आंदोलनकारियों की आवाज सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई करना उचित नहीं है।उन्होंने JPSC में सुधार को लेकर सरकार की ओर से मांगे गए 90 दिनों के समय पर भी सवाल उठाए। हबीबा ने पूछा कि इस अवधि में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और सरकार ने अपने वादे को पूरा करने के लिए क्या प्रगति की है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले में जवाब देने की मांग की।

प्रेस वार्ता में हबीबा ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे और JPSC सुधार की मांग को लेकर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। हबीबा ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

Share.
Next Story
रॉकेट लॉन्च से आगे बढ़ेगा भारत, 2033 तक 44 अरब डॉलर की होगी स्पेस इकोनॉमी
Exit mobile version