Wednesday, November 25

घोड़ाबांधा स्थित आवास पर परिजनों से मिलकर जताया शोक, चिलगु में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती पर भी की चर्चा

जमशेदपुर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की मां दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान संजय सेठ ने दिवंगत सायरा मुंडा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना भी की। उनके आगमन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

चिलगु में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचने से पहले संजय सेठ चांडिल प्रखंड के चिलगु पहुंचे थे। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेलाल महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनहित से जुड़े मुद्दों और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, रवि शंकर मौर्या, चांडिल मध्य मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो, कपाली मंडल अध्यक्ष राहुल मंडल, युधिष्ठिर महतो, चांडिल मध्य प्रभारी महेश कर्मकार, चंदन सिंह, राहुल सिंह, वृंदावन कुमार और विष्णु सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Next Story
NEET UG में 100 नंबर की हेराफेरी का शक! स्कोरकार्ड में 315, QR कोड स्कैन करने पर निकले 215
Exit mobile version