रजत जैन समेत पांच अन्य लोगों के नाम सामने आने के बाद अब ड्रग्स सप्लाई से जुड़े संपर्कों और पार्टी आयोजनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
इसी बीच अपर बाजार के कारोबारी परिवार से जुड़े बताए जा रहे हर्ष का नाम सुर्खियों में है। क्या जांच में उसके संबंधों को लेकर कोई अहम जानकारी सामने आएगी?
रांची: चमकती रातें, तेज म्यूजिक, महंगी पार्टियां और इनके पीछे नशे का कारोबार! झारखंड की राजधानी रांची में कोकीन और एमडीएमए (MDMA) की तस्करी का मामला सामने आने के बाद शहर में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की सप्लाई और उनके संभावित नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई में रांची और जमशेदपुर से छह आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। जांच का दायरा स्थानीय सप्लाई से लेकर संभावित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों तक पहुंच गया है।
छह नामों का जिक्र, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच
प्राप्त जानकारी में ऋषभ जैन, रजत जैन, आकाश मल्होत्रा, स्नेहा पासवान, उदित कुमार और मिलन सिंह के नाम ड्रग्स की पैडलिंग से जुड़े लोगों के तौर पर सामने आए हैं। हालांकि, उपलब्ध समाचार रिपोर्टों में NCB की कार्रवाई के तहत रांची और जमशेदपुर से छह आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, जांच एजेंसी संभावित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों, ड्रग्स की सप्लाई के स्रोत और स्थानीय नेटवर्क की कड़ियों की पड़ताल कर रही है। आरोपियों के पास विदेशी मोबाइल नंबर मिलने की भी खबर है।
क्या अपर बाजार का हर्ष … है ड्रग्स किंग ?
MDMA की तस्करी का मामला सामने आने के बाद अब एक नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं और वह नाम।है हर्ष ..का । जानकारों का दावा है कि प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और रजनीगंधा के धंधे से भी हर्ष का गहरा नाता है। अपर बाजार निवासी हर्ष को इस नेटवर्क के संभावित मास्टरमाइंड के तौर पर देखा जा रहा है। राजधानी के एक बड़े कारोबारी परिवार के हर्ष पर कई नेताओं और अधिकारियों की सरपरस्ती है जिसके कारण इसे काफी रसूखदार माना जाता है हालांकि इसके ड्रग्स कारोबार से जुड़े होने की जानकारी अभी किसको है किसको नहीं यह बड़ा सवाल है ।
ऋषभ जैन है खेला हुआ खिलाड़ी
जानकारी के अनुसार ऋषभ जैन और रजत पहले से इस आपराधिक गतिविधि में संलिप्त है। ऋषभ जैन जयपुर शिफ्ट हो गया और वही से बैठे बैठे ड्रग्स सप्लाई का पूरा नेटवर्क चलाता है। ऋषभ जैन और रजत जैन दोनों भाई हैं और इनका कोतवाली थाना के ठीक सामने जैन मंदिर के सामने इसके ताऊजी की दुकान है ।
अपर बाजार में तेज चर्चा है कि यह परिवार अवैध और प्रतिबंधित दवाओं DENDRIDE की खरीद बिक्री से भी जुड़ा रहा है। बड़े बड़े गैंबलिंग और पोक्केर गेम्स में इनका लाखों रुपयों के निवेश की बात है।
पहले दाने-दाने के मोहताज और अब ख़रीददते है पूरा मारवाड़ी प्रीमियर लीग
पहले दाने दाने के मोहताज रहते थे ऋषभ जैन और रजत जैन और आज ड्रग्स सप्लाई करके मारवाड़ी प्रीमियर लीग में ऋषभ जैन पूरी टीम कि खरीदारी करता है और खुद भी झारखण्ड आता है।
रजत जैन और हर्ष के बीच है गहरा नाता
रजत जैन और हर्ष के बीच गहरा नाता बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार आपराधिक गतिविधिओं में दोनों कि दोस्ती की शुरुआत अपर बाजार से शुरू हुई थी।
रांची में 15 हजार रुपये प्रति ग्राम तक बिकने का दावा
मिली जानकारी के अनुसार, रांची में कोकीन की कीमत करीब 15 हजार रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है। इस मामले से जुड़ी जानकारी में करीब 40 पैकेट कोकीन और 35 ग्राम एमडीएमए की बरामदगी का दावा किया गया है। यह भी जानकारी मिली है कि इनके पास कुछ ऐसे ड्रग्स पाए गए है जिसकी प्रति ग्राम कीमत लाखों में है।
विदेश यात्राओं और महंगे नशे को लेकर दावे…
मामले से जुड़ी अपुष्ट जानकारी में कुछ लोगों की विदेश यात्राओं और महंगे नशीले पदार्थों पर बड़ी रकम खर्च किए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं। यह विदेश जाते है और वहां से नशीले पदार्थ की सप्लाई भारत के झारखंड समेत अन्य भी कई राज्यों में करते थे। ड्रग्स की सप्लाई करना ही इनका मुख्या काम रहा है।
रेव पार्टी के नाम पर नशे का कारोबार !
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि रेव पार्टी में भरी मात्रा में ड्रग्स लिया जाता था और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया जाता था ।
रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करनेवाले इवेंट कंपनी के नाम-
1.Event company- ‘Flopshow’
2. ‘Illusion’ event company
3. Event company -‘orange box’
( इसका संचालन एक युवती करती है)
4. ‘Rave odyssey’ event company
5. ‘Nova entertainment’ event कंपनी
6. ‘Tripsy Events’
गिरफ्तार ड्रग नेटवर्क के लोगों से पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं उनमें इन कंपनियों के द्वारा रेव पार्टी का आयोजन किये जाने की बात सामने आई है…झारखंड डिजिटल इसकी पुष्टि नहीं करता ।
क्या बार, क्लब और इवेंट पार्टियां भी है दायरे में?
रांची में बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में आयोजित होने वाले कुछ इवेंट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों में शहर के दो बार के संचालकों को पूछताछ के लिए समन किए जाने की जानकारी दी गई है। यह कदम गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर उठाए जाने की बात कही गई है। हालांकि, किसी बार या उसके संचालक की संलिप्तता अभी अंतिम रूप से स्थापित नहीं हुई है।
रांची में ड्रग्स नेटवर्क कितना बड़ा?
कोकीन और MDMA की बरामदगी ने राजधानी में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की उपलब्धता और सप्लाई के संभावित रास्तों पर सवाल खड़े कर दिए है। बार, रेस्टोरेंट, क्लब और निजी आयोजनों के जरिए ड्रग्स की पैडलिंग होने की आशंकाओं पर चर्चा हो रही है।
फिलहाल सबसे अहम सवाल यही है कि क्या NCB की जांच में उनके खिलाफ कोई तथ्य सामने आएंगे?
