Thursday, November 12

रांची : रातू रोड स्थित रेडियो स्टेशन के पास रांची महानगर चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की जा रही है, समिति द्वारा लगभग पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से लगातार चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाता रहा है, वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की मिसाल बनी हुई है

इस आयोजन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजेश्वर दयाल के द्वारा किया जाता है जहां किसी भी प्रकार का चंदा ना लेकर आपसी सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जाता है, पूजा प्रांगण में महाभोग भंडारा की व्यवस्था भी कराई गई है,पूजा स्थल पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। पूरे पंडाल को पीले और केसरिया रंग के कपड़ों एवं फूलों से सजाया गया है , आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है, भगवान चित्रगुप्त की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

गौरतलब है कि भगवान चित्रगुप्त को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है, चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कलम और दवात की विशेष पूजा करने की परंपरा है,यह पर्व विशेष रूप से कायस्थ समाज के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व माना जाता है, रांची महानगर चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा 50 वर्षों से अधिक समय तक इस परंपरा को निरंतर बनाए रखना बिना किसी चंदे के अपने आप में खास है, बदलते समय के साथ भी समिति के सदस्यों का उत्साह और सामूहिक प्रयास इस आयोजन को आगे बढ़ा रहा है, वही कार्यक्रम में लगभग 150 से 200 लोगों के लिए महाभोग भंडारा की व्यवस्था है।

Share.
Next Story
जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
Exit mobile version