Friday, November 27

 जैप-1 परेड ग्राउंड में 30 नवंबर तक चलेगा आयोजन, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिसकर्मियों की दक्षता पर होगा फोकस

रांची। झारखंड पुलिस की तकनीकी क्षमता और अपराध अनुसंधान के कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 की शुरुआत हुई। डोरंडा स्थित जैप-1 के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

27 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय आयोजन में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता, तकनीकी दक्षता और अपराधों की वैज्ञानिक तरीके से जांच करने की क्षमता को परखा जाएगा। पुलिस अनुसंधान को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आधुनिक जांच पद्धतियों से जोड़ना और उनकी पेशेवर दक्षता को और मजबूत करना है।

 

Share.
Next Story
सिमडेगा में पत्रकार की हिरासत में बर्बरता का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने NHRC से की स्वतंत्र जांच की मांग
Exit mobile version