Friday, November 27

फ्लिपकार्ट, अमेजन और एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को बनाते थे निशाना, पुलिस ने दो मोबाइल और चार सिम कार्ड किए बरामद।

देवघर: साइबर ठगी के खिलाफ देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि और एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवीपुर थाना क्षेत्र के पेशरपुर जंगल में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बेलाल अंसारी, विकास कुमार दास और सिकंदर दास के रूप में हुई है। तीनों देवघर जिले के निवासी बताए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन, गूगल-पे, फोन-पे और एयरटेल पेमेंट बैंक के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करते थे। वे कैशबैक का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल भुगतान और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल तक पहुंच बनाने का भी आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को बैंक कार्ड बंद होने और उसे दोबारा चालू कराने का झांसा भी देते थे। फिलहाल बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में इनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किए जाने के संकेत मिले हैं।

 

Share.
Next Story
रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 शुरू, DGP तदाशा मिश्रा ने किया उद्घाटन
Exit mobile version