रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होना युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारी पड़ा है। रैली से गैरहाजिर रहने पर झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
झारखंड के अलावा तीन अन्य राज्यों में भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश में 60, हिमाचल प्रदेश में 13 और हरियाणा में 10 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है।
इस तरह चार राज्यों में कुल 115 युवा कांग्रेस पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई के बाद युवा कांग्रेस के संगठनात्मक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
