खूंटी महिला थाना में पीड़िताओं के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी, दोनों आरोपी मारंगहादा थाना क्षेत्र के रहने वाले
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तीनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि रात में उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती की गई।
POCSO Act के तहत मामला दर्ज
इस मामले में मंगलवार को खूंटी महिला थाना में पीड़िताओं के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी मारंगहादा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
