चतरा: टंडवा में श्रमिक सहयोग समिति के प्रतिष्ठान पर जांच के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची। आयकर विभाग ने एक करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने के मामले में यह जांच की। जांच के दौरान समिति ने अधिक ITC लेने की बात स्वीकार की। साथ ही अपने CA से इसकी गणना करवाकर अधिक ली गई राशि 4-5 नवंबर तक जमा करने का वायदा किया। समिति के प्रतिष्ठान पर जांच-पड़ताल का काम शाम करीब छह बजे बंद हो गया।
वाणिज्यकर विभाग को अपने डाटा एनालिसिस विंग से श्रमिक सहयोग समिति द्वारा अधिक ITC लिए जाने की सूचना मिली थी। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक ITC लेने का अनुमान किया गया था। इसी सूचना के आधार पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने समिति के प्रतिष्ठान की जांच की।
श्रमिक सहयोग समिति ठेका लेकर श्रमिकों की आपूर्ति का काम करती है। इसके अलावा समिति कोयला परिवहन का काम भी करती है।
