इंग्लैंड के खिलाफ 26 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बिखेरेंगी जलवा, कहा- सीनियर टीम में खेलना है अगला लक्ष्य
रांची। झारखंड की युवा महिला क्रिकेटर कुमारी पलक ने अपनी शानदार प्रतिभा के दम पर एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाया है। रांची जिला क्रिकेट संघ की इस होनहार अंडर-19 खिलाड़ी का चयन भारतीय अंडर-19 ‘बी’ महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। पलक आगामी 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक बड़ौदा और सूरत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड राज्य क्रिकेट संघ और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
क्या कहती हैं पलकः
अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए पलक कहती हैंं कि भारतीय अंडर-19 टीम में चयन होना सुखद है, लेकिन उनका सपना यहीं तक सीमित नहीं है। वह भविष्य में भारतीय सीनियर महिला टीम की जर्सी पहनना चाहती हैं और लंबे समय तक देश के लिए खेलना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें किसी और खिलाड़ी की छवि में नहीं, बल्कि उनके अपने नाम और प्रदर्शन से पहचानें।
टीम इस प्रकार है: भाविका अहिरे (कप्तान व विकेटकीपर), अनादी तागड़े (उपकप्तान), कुमारी पलक, इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेटकीपर), समायरा राघव, उमा काश्वी, अचसा परमार और पलक सिंह।

