रांची। राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड एलीट पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग टीम का चयन रविवार को संपन्न हो गया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में गठित एडहॉक कमेटी के मार्गदर्शन में खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग हॉल में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
एडहॉक कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र निर्मान, सदस्य स्मिता कुमारी और कन्वेनर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया पूरी की गयी। कन्वेनर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ खिलाड़ियों का मूल्यांकन कर अंतिम टीम चुनी गयी है। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों की सूची:
एलीट पुरुष वर्ग (Elite Men)
47–50 किग्रा: कुनाल बैठा (लोहरदगा)
50–55 किग्रा: विजय जोरा (पूर्वी सिंहभूम)
55–60 किग्रा: अक्षत राय (रांची)
60–65 किग्रा: आयुष लकड़ा (पूर्वी सिंहभूम)
65–70 किग्रा: शुभम नमाता (पूर्वी सिंहभूम)
70–75 किग्रा: हर्ष कुमार झा (रांची)
75–80 किग्रा: मंजेश प्रधान (पश्चिमी सिंहभूम)
80–85 किग्रा: वैभव मुंडा (रांची)
एलीट महिला वर्ग (Elite Women)
45–48 किग्रा: अन्नू पांडेय (पूर्वी सिंहभूम)
48–51 किग्रा: आयशा सिद्दीकी (रामगढ़)
54–57 किग्रा: फाल्गुनी पांडेय (रामगढ़)
70–75 किग्रा: कोमल केरकेट्टा (रांची)


