खूंटी।तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास सोमवार को बिजली करंट लगने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि अन्य सात छात्र घायल हो गए।
मृतकों में चंदन कुमार 16 वर्ष पेट्रोल पम्प तोरपा निवासी और तीजेश्वर महतो 15 वर्ष ग्राम टुराटोली शामिल हैं। घायलों में अरमान आलम, 16, तोरपा, सूजय लुहरा – 17, सैयसेरा , नीलय, एक्का, तोरपा, पंजक राम, 16, रुपेश कुमार, गिरिरराज यादव और कमलेश गोप शामिल हैं।शामिल हैं। सभी श्री हरि प्लस टू स्कूल के विद्यार्थी हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया, पर चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दोपहर में छात्रों का लंच ब्रेक था। कुछ बच्चे स्कूल से दूर मौसीबाड़ी के पास खड़े रथ को घुमाने लगे। उसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा 11 हजार बोल्ट के विद्युत तार से गया और नौ छात्र बिजली करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों के परिजनों के विलाप से वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे स्कूल से दूर मौसीबाड़ी खेलने के लिए गए थे या उन्हें रथ धकलने के लिए कोई बुलाकर ले गया था।
Breaking
- JHARKHAND DIGITAL EXPOSE : बुंडू के बालूचोरों के सामने क्यों खामोश हो गए ज्योत्सना केरकेट्टा और आजसू के राजकिशोर ? मैनेज का खेल या माफिया की दहशत
- IIIT रांची में छात्र की मौत पर शिक्षा मंत्रालय सख्त, उच्चस्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
- नवरात्र को लेकर रांची पुलिस फुल अलर्ट मोड में, पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे जवान…ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी
- चतरा आम्रपाली परियोजना में लगी NCC कंपनी चूस रही मजदूरों का खून! खामोश खड़ा लेबर डिपार्टमेंट, नियम विरुद्ध मजदूरी भुगतान के गंभीर आरोप
- पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी से चाबी लेकर भागा प्रदर्शनकारी, हिरासत में बैठे छात्रों के बीच हुई घटना
- UPI यूजर्स और दुकानदारों के लिए राहत, दिवाली के बाद लागू होगा MDR का नया नियम…
- भीखन गंझू समेत सात को जमानत..कई कोयला कारोबारियों के चेहरे खिले
- कोतरे बसंतपुर पंचमो परियोजना की पूरी कार्ययोजना समयसीमा के साथ पेश करे कंपनी: डीसी बोकारो
- रांची के कांके में कृषि विभाग के पदाधिकारी के घर डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने गहने और नकदी लूटी
- छापर में गोलियों की गूंज, JCB में आग और गैंग की खुली धमकी… बालू के कारोबार में गैंगवार की आहट?
- चतरा में 12 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल पहुंचने पर खुला गर्भवती होने का मामला
Tuesday, October 13


