खदान कर्मियों के घर में जमा की गई थी विस्फोटक सामग्री; प्रशासन ने शुरू की मामले की उच्चस्तरीय जांच
अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक मिडिल स्कूल के ठीक बगल में स्थित मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 6 स्कूली छात्रों की जान चली गई है, जबकि 97 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
खनन कार्य के लिए रखा गया था डायनामाइट
प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस घर में यह धमाका हुआ, वह खनन (माइनिंग) के काम से जुड़े लोगों का है। वहां भारी मात्रा में डायनामाइट रखा गया था। शुरुआती जांच में इसी विस्फोटक सामग्री के फटने को धमाके की मुख्य वजह माना जा रहा है, जिसकी चपेट में पास का मिडिल स्कूल भी आ गया।

मौके पर पहुंची जांच टीम, घायलों का इलाज जारी
धमाके की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल के साथ जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और इस बात की गहन जांच की जा रही है कि रिहायशी इलाके और स्कूल के इतने करीब विस्फोटक कैसे और क्यों रखा गया था।