जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 (पुरुष) के सेमीफाइनल मुकाबले नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA), जमशेदपुर में खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए NTHA और सिमडेगा ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहले सेमीफाइनल में मेजबान NTHA ने रांची को 5-2 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रांची के निकोलस को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा ने खूंटी को 4-2 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। सिमडेगा की ओर से शानदार खेल दिखाने वाले असीम एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सेमीफाइनल के नतीजे
NTHA 5-2 रांची – प्लेयर ऑफ द मैच: निकोलस (रांची)
सिमडेगा 4-2 खूंटी – प्लेयर ऑफ द मैच: असीम एक्का (सिमडेगा)
सेमीफाइनल के नतीजों के बाद अब खिताब के लिए NTHA और सिमडेगा आमने-सामने होंगे। वहीं तीसरे स्थान के लिए रांची और खूंटी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
अब होगी खिताबी भिड़ंत
तीसरे स्थान का मुकाबला: रांची बनाम खूंटी
फाइनल: NTHA बनाम सिमडेगा
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें चैंपियनशिप ट्रॉफी पर होंगी, जबकि रांची और खूंटी तीसरे स्थान के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
इसे भी पढ़े – 51 साल बाद इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया, 15 अगस्त को वेल्स से होगा वर्ल्ड कप अभियान का आगाज


