Wednesday, September 23

रिम्स के मेडिसिन आईसीयू से एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। यहां भर्ती पाकुड़ जिले का एक कैदी मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

कैदी की पहचान, कब हुआ था भर्ती

फरार हुए कैदी की पहचान 45 वर्षीय हाथिया हेंब्रम के रूप में हुई है। उसे ब्रेन से संबंधित समस्या के इलाज के लिए 20 सितंबर को पाकुड़ से रिम्स लाकर भर्ती कराया गया था। उसका इलाज मेडिसिन आईसीयू में डॉ ऋषि गुड़िया की देखरेख में चल रहा था।

पेशाब के बहाने बाथरूम गया, फिर हुआ लापता

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे हाथिया पेशाब करने के बहाने बाथरूम गया। इस दौरान उसने सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर वहां से फरार होने में सफलता हासिल कर ली। कैदी के गायब होने का पता चलते ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।

अधीक्षक ने की मौके पर जांच, जवानों से हुई पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही रिम्स अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ खुद मेडिसिन आईसीयू पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। रिम्स प्रबंधन ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों से भी पूछताछ की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कैदी उनकी मौजूदगी में कैसे फरार होने में कामयाब हुआ। पुलिस और रिम्स प्रशासन इस घटना से जुड़ी हर जानकारी जुटाने में लगे हैं, ताकि सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके और कैदी को दोबारा पकड़ा जा सके।

इसे भी पढ़े:  बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से पेनकिलर-एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, Health Ministry ने जारी किया एडवाइजरी

Share.
Next Story
पटाखे-लेजर पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , क्या झारखंड में भी पड़ेगा असर?
Exit mobile version