बड़कागांव। बड़कागांव घाटी के नीचे 13 माइल के समीप एचपी गैस सिलेंडर लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वाहन में गैस सिलेंडर लदे होने के कारण स्थिति को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल घटनास्थल पर हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
