Wednesday, November 4

रांची: रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक संदीप पाहन की मौत हो गई। वह हेसल गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान हेसल गांव निवासी स्वर्गीय झलिया पाहन के पुत्र संदीप पाहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संदीप पाहन रात करीब 11बजे एक दोस्त के साथ हेसल तालाब पहुंचा था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में तालाब में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजन रातभर उसकी वापसी का इंतजार करते रहे . इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

सुबह तालाब किनारे मिले कपड़े

घटना का खुलासा सुबह हुआ, जब ग्रामीणों को तालाब के किनारे युवक के कपड़े मिले। कपड़े देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

तालाब में युवक के डूबने की आशंका को देखते हुए उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। संदीप पाहन की डूबने से मौत की खबर सामने आने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है।

 

Share.
Next Story
जिस पिता ने चलना सिखाया, उसी ने छीन ली 17 साल के बेटे की जिंदगी! सोते समय कुदाली से सिर पर किए कई वार
Exit mobile version