Tuesday, September 22

गोंदुलपारा खनन परियोजना: 53 युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी, 7 को सरकारी सेवा में मिली सफलता

बड़कागांव (हजारीबाग)। अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक पहल की जा रही है। फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार योग्य बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा क्षेत्र में सतत सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में कौशल विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं।

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से संचालित डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत अब तक 510 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 53 युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

वहीं, बेल्टफोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित 40 युवाओं में से 7 युवाओं ने सरकारी नौकरियों में सफलता हासिल की है। यह कार्यक्रम युवाओं को रक्षा एवं अन्य सरकारी सेवाओं में करियर बनाने के लिए तैयार करने में प्रभावी साबित हो रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। तीन महिला अभ्यर्थियों ने फायर फाइटिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे उनके तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है।

इसके अतिरिक्त परियोजना प्रभावित परिवारों के 6 युवाओं को सिंगरौली में सुरक्षा गार्ड के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वहीं 2 युवाओं को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे उनके पेशेवर कौशल में और अधिक निखार आया। ड्राइविंग स्किल डेवलपमेंट पहल के तहत 20 परियोजना प्रभावित व्यक्ति अभ्यर्थियों ने लाइट मोटर व्हीकल एवं हेवी मोटर व्हीकल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया है। इससे परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में उनके रोजगार के नए अवसर खुले हैं। स्थानीय युवाओं को विभिन्न कंपनियों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित रोजगार मेले में 405 युवाओं ने भाग लिया था, जहां उन्हें विभिन्न नियोक्ताओं से संवाद करने और रोजगार के अवसर तलाशने का मंच उपलब्ध कराया गया।

अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर ही स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ फाउंडेशन भविष्य में भी परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं एवं महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रमों का विस्तार करता रहेगा, ताकि वे सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
डीएवी हेहल, राँची में क्लस्टर लेवल की खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Exit mobile version