Tuesday, September 22

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह, बड़कागांव कोयला परियोजना की त्रिवेणी सैनिक माइंस में मंगलवार को हुए हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय विभूति साहू के रूप में हुई है। वह माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को विभूति साहू माइंस क्षेत्र में काम की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद माइंस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विभूति साहू की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और सहकर्मी उन्हें हजारीबाग लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विभूति साहू मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे और परिवार के साथ यहां रह रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद माइंस में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भी शोक का माहौल है।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद माइंस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और काम के दौरान वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की चपेट में आने की पूरी वजह क्या थी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

माइंस में हुए इस हादसे ने एक बार फिर खनन क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और वाहनों की आवाजाही के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़े – HEC प्रबंधन के पदाधिकारी डकार जा रहे आम लोगों का पानी !

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
खुद को पुलिसकर्मी बताकर पार्क में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 1 हिरासत में अन्य 3 फरार
Exit mobile version