Friday, November 13

रांची-लोहरदगा रेलमार्ग पर महतो टोली के पास होगा निर्माण, रेलवे अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण … अगले 8 से 10 महीने में कार्ययोजना को जमीन पर उतारने की तैयारी

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: सालों की मांग और किसानों के आंदोलन के बाद जागा रेलवे, नगड़ी में बनेगा अंडरपास, ID: 14401

Ad: ADVT 300x250-1 (14327)
Placement: Content (8616)

Find solutions in the manual

 

रांची: नगड़ी के किसानों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में रेलवे ने पहल की है। रांची-लोहरदगा रेलमार्ग पर नगड़ी के महतो टोली के पास रेलवे अंडरपास बनाया जाएगा। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने हटिया विधायक नवीन जायसवाल के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

खास बात यह है कि किसानों के आंदोलन के दूसरे ही दिन रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद DRM ने अंडरपास निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले 8 से 10 महीने के भीतर इसकी कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

 

रेलवे लाइन के पार है सैकड़ों किसानों की जमीन

 

दरअसल, नगड़ी क्षेत्र में रेलवे लाइन के दूसरी ओर सैकड़ों किसानों की कृषि भूमि है। खेतों तक पहुंचने के लिए किसानों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती-किसानी से जुड़े काम भी प्रभावित होते हैं।

किसान लंबे समय से यहां अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन भी किया। किसानों का कहना है कि खेतों तक पहुंचने के लिए सुरक्षित और सुगम रास्ता मिलना जरूरी है।

 

विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर निर्माण की मांग की

 

निरीक्षण के दौरान हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रेलवे लाइन के दूसरी ओर सैकड़ों किसानों की जमीन है और उन्हें खेतों तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। यह समस्या कई वर्षों से लंबित है। उन्होंने रेलवे से अंडरपास का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की।

 

अब DPR और आगे की प्रक्रिया का इंतजार

 

रेलवे की ओर से अंडरपास निर्माण का आश्वासन मिलने के बाद किसानों में उम्मीद जगी है। हालांकि, अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। पहले DPR तैयार होगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब किसानों की नजर इस बात पर है कि रेलवे की यह पहल कब तक जमीन पर उतरती है।

Share.
Next Story
युवती के इनकार से नाराज था नाबालिग, दोस्तों के साथ रची सामूहिक दुष्कर्म की साजिश… तीन आरोपी गिरफ्तार
Exit mobile version