Tuesday, November 24

दुर्गापुर से शराब खरीदकर समस्तीपुर ले जाने की थी तैयारी, VAT 69 की 12 बोतलें जब्त; 11 हजार रुपये से अधिक आंकी गई कीमत

जामताड़ा। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से शराब ले जा रहे एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से विदेशी शराब की 12 बोतलें बरामद की गई हैं। जब्त शराब की कीमत 11,004 रुपये बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13021 में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी ने एक युवक को शराब के साथ पकड़ा और उसे आरपीएफ पोस्ट जामताड़ा के सुपुर्द कर दिया। युवक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी 22 वर्षीय प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से 750 एमएल की VAT 69 ब्रांड की 12 बोतल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की मिली।

दुर्गापुर से खरीदी थी शराब, समस्तीपुर ले जाने की थी योजना

पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि उसने दुर्गापुर से शराब खरीदी थी और उसे समस्तीपुर ले जा रहा था। उसने शराब को बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बनाई थी। हालांकि, शराब के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।

इसके बाद आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और 23 नवंबर को युवक के साथ जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जामताड़ा उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

 

Share.
Next Story
दुमका में ग्रामीणों के हंगामे के बाद कंपनी के GM का निजी चालक लापता, पुलिस कर रही तलाश
Exit mobile version