Tuesday, November 24
-बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मोरियार गांव के पास बनाया निशाना, एक गोली छूकर निकली

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कार सवार नितेश पाठक बाल-बाल बच गए। एक गोली उन्हें छूकर निकल गई, जबकि गोली लगने से कार का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, धौनी गांव निवासी नितेश पाठक अपने साथी पंकज मिश्रा के साथ सोमवार रात देवघर से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोठिया-तालझारी मुख्य मार्ग पर मोरियार गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी कार पर तीन राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। नितेश पाठक देवघर स्थित टाटा मोटर्स में ईडीपी के पद पर कार्यरत हैं। वह प्रतिदिन अपने गांव से देवघर आना-जाना करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फायरिंग करने वाले दोनों अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हमले के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Share.
Next Story
गुमला में मौत का खौफनाक मंजर! कार को बचाने में बिजली पोल से भिड़ा ट्रक, आग में जिंदा जल गया चालक
Exit mobile version