नई दिल्ली। चीनी को लेकर केंद्र सरकार की नीति अब सवालों के घेरे में है। वजह यह है कि कुछ महीने पहले तक सरकार देश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध होने का अनुमान लगाकर निर्यात की अनुमति दे रही थी, जबकि अब घरेलू जरूरत पूरी करने के लिए 10 लाख टन चीनी के आयात की जरूरत बताई जा रही है। सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) के दस्तावेजों में दर्ज फैसलों के आधार पर नीति में आए इस बदलाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कहता है सरकारी रिकॉर्ड ? सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 2025-26 चीनी…
Author: Jharkhand_digital
नई दिल्ली/रांची। आज सोमवार को झारखंड में JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई की और झारखंड सरकार,केंद्र सरकार, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को नोटिस जारी किया है। अदालत ने संबंधित पक्षों से मामले पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। किसने दाखिल यह याचिका? बता दे याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के…
रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए नियुक्त हुए कर्मियों के लिए राहत की खबर है। बता दे राज्य सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति रद्द किए जाने के नोटिफिकेशन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, जिसके बाद नवनियुक्त कर्मियों में खुशी की लहर है। कर्मियों ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत ने आखिरकार उनकी बात सुनी। अब सभी की निगाहें कार्मिक विभाग की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हैं, जिसके जारी होते ही चयनित कर्मी सोमवार से दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट सकेंगे। सीजीएल कर्मी संजीत ने बताया सीजीएल कर्मी…
रांची। मेयर रोशनी खलखो ने छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने और उन्हें कानूनी अड़चनों में फंसाने की कोशिश ऊपर से हो रही है। उन्होंने कहा कि रांची, हजारीबाग और गिरीडीह में सत्ता संरक्षित गुंडों ने छात्रों पर हमले किए और उन्हें धमकाया गया, और अब बिना किसी नोटिस व अपराध के एक छात्रा को घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। न कोई नोटिस दिया गया, न वारंट खलखो ने कहा कि न कोई नोटिस दिया गया, न वारंट, फिर भी…
रांची। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को सीधी चुनौती दी कि वे रांची आएं और आंदोलन के दौरान घायल हुई छात्राओं से खुद मिलें, ताकि उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा हो सके। राहुल गांधी को बताया “सबसे बड़ा अवसरवादी” संजय सेठ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश अब उन्हें गंभीरता से नहीं लेता…
रांची। झारखंड में सड़क सुरक्षा मजबूत करने और व्यावसायिक वाहन चालकों को प्रशिक्षित करने के मकसद से झारखंड में शुरू की गई चालक प्रशिक्षण केंद्र योजना पिछले तीन वर्षों से सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है। हैरानी की बात यह है कि राज्य के 21 जिलों में इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है, फिर भी अब तक एक भी केंद्र का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। हाल ही में हुई लेखापरीक्षा में यह लापरवाही उजागर हुई है। क्या है मामला ? मामले की शुरुआत फरवरी 2022 से होती है, जब 10 जिलों के…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद के लिए ऋतु कुमार, महासचिव पद के लिए नवीन कुमार और संयुक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश दीप बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार चुनाव में करीब 72 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, और कुल 16 पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। क्या है मामला ? गौरतलब है कि ऋतु कुमार फिलहाल हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमिटी की मौजूदा अध्यक्ष हैं, जबकि…
रांची। जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं को रद करने के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक के बाद छात्रों का आंदोलन अब सियासी रंग ले चुका है। शुक्रवार शाम रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के दौरान हुए हंगामे को लेकर भाजपा और झामुमो आमने-सामने आ गए हैं। क्या है मामला ? दरअसल जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थी मोरहाबादी से जुलूस निकालकर पुतला दहन करने अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जा रहे थे। रांची विश्वविद्यालय के पास एक युवक ने भीड़ में घुसकर पुतला छीनने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उसने एक छात्रा के…
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ (RHA) के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग जातिगत आरक्षण और यूजीसी (UGC) के इक्विटी नियमों का विरोध करने के लिए जुटे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से ‘जनरल’ और ‘अनारक्षित’ वर्ग के लोग शामिल हुए, जिन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने SC/ST एक्ट का भी विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रदर्शन NEET की तैयारी कर रहे हर्ष दुबे के नेतृत्व में हुआ, जिसमें…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्पष्ट किया है कि रद की गई परीक्षाओं पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद छात्रों के आंदोलन को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुतला दहन जैसे कार्यक्रम भाजपा और कोचिंग माफिया के इशारे पर हो रहे हैं और भाजपा छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही है। इस मौके पर…
