रांची। जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और राज्य के 24 जिलों में की गई शिक्षा सुधार यात्रा के बाद उनकी सेहत पर असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, देवेंद्रनाथ महतो को तेज बुखार, लगातार दस्त/डिसेंट्री, उल्टी और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत है। इसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनकी आवश्यक जांच और उपचार किया जा रहा है। लगातार चल रही यात्राओं,…
Author: Jharkhand_digital
गिरिडीह: निमियाघाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पिता और तीन साल के मासूम बेटे की मौत की खबर सामने आने के बाद मंत्री दीपक बिरुआ ने मामले पर संज्ञान लिया है। Jharkhand Digital की खबर के बाद मंत्री ने गिरिडीह DC को घायलों की मदद के निर्देश दिए हैं। बता दे मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे को लेकर दुख जताते हुए लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने गिरिडीह DC को हादसे में घायल लोगों की मदद करने का निर्देश भी दिया है। क्या है…
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सामने संचालित रीमा सेवा सदन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया है। रविवार शाम करीब 7:45 बजे सिविल सर्जन ने जनशिकायतों के सत्यापन के लिए यहां औचक निरीक्षण किया, जिसके दौरान चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान संस्थान की ओर से वैध रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement) उपलब्ध नहीं कराया जा सका। मौके पर कोई चिकित्सक अथवा स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद नहीं मिला। इसके अलावा OT रजिस्टर, इनडोर रजिस्टर और डिस्चार्ज रजिस्टर समेत संबंधित चिकित्सकों के जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं…
सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक परिवार पर भारी पड़ गई। निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार चार लोग बिना हेलमेट के घर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान परसाटांड़ निवासी देवेंद्र महतो और उनके तीन वर्षीय पुत्र चीकू कुमार के रूप में हुई है। घायलों में देवेंद्र की पत्नी सोनी देवी और डुग्गू कुमार शामिल हैं, जिनका इलाज…
रांची। सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ भगवान के प्रति आस्था, भक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश भी देती है। दर्शकों के मुताबिक फिल्म की कहानी इंसान को ईश्वर से जुड़ने और सच्ची श्रद्धा के महत्व को समझाती है। भक्ति से मिलती है ईश्वर की अनुभूति फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने कहा कि ईश्वर की तलाश में इंसान अक्सर इधर-उधर भटकता रहता है, लेकिन भगवान को पाने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं…
रांची। राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन ने झारखंड की विधवा महिलाओं को भी मईया योजना की तर्ज पर हर महीने ढाई हजार रुपये देने की मांग की है। संगठन की ओर से रांची में सम्मान समारोह और सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची के विधायक सीपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती बेहरा ने राज्य सरकार से विधवा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाने की मांग की। विधवा महिलाओं को भी मिले योजना का लाभ राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती बेहरा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से झारखंड…
रांची। राजधानी रांची के प्रसिद्ध सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सैनिक मार्केट की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पानी के रिसाव से शॉर्ट सर्किट की आशंका जानकारी के मुताबिक, सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मा में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान के आसपास पानी का…
गिरिडीह में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के छात्रों की आवाज को बुलंद करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। गिरिडीह महानगर व गिरिडीह ग्रामीण के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं शामिल हुए और समाहरणालय का घेराव किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के तीन मांगें प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से तीन मांगें उठाईं। पहली, जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की सीबीआई जांच कराई जाए। दूसरी, नौकरी को छात्रों का मौलिक अधिकार मानते हुए निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। और तीसरी, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन…
झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन ने 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर अभी से कमर कस ली है। शनिवार को रांची स्थित झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव मधुकांत पाठक ने इस दिशा में संघ की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। मधुकांत पाठक ने बताया मधुकांत पाठक ने बताया कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में इस खेल के तहत झारखंड की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से संघ ने पांच वर्षों की विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार के सहयोग…
रांची: JSSC CGL परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच चयनित अभ्यर्थियों ने रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन पर पैसे देकर नौकरी हासिल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि बिना किसी अभ्यर्थी का दोष साबित हुए सभी चयनित उम्मीदवारों की नौकरी रद्द करना न्यायसंगत नहीं होगा। ‘सालों की मेहनत से मिली नौकरी’ चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं और वर्षों तक पढ़ाई व तैयारी करने के बाद परीक्षा में…
