रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर, और हार्ड कॉपी के लिए 11 सितंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है, और इस बार रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूजीसी पीएचडी रेगुलेशन-2022 लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब इसके तहत दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो रही है। कुल 331 सीटों के लिए 1470 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, यानी औसतन प्रत्येक सीट पर 4.44 दावेदार मौजूद हैं। खास बात यह है कि इस बार पीएचडी सीटों पर पहली बार राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुरूप आरक्षण रोस्टर भी लागू…
Author: Jharkhand_digital
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में सेवा सदन के पास हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने महज कुछ ही समय में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निजाम नगर निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ चरका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात विनीत कुमार पोद्दार सेवा सदन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार एक युवक ने अचानक झपटा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना…
क्या गरीब की जिंदगी की कोई कीमत नहीं होती? शायद हां ऐसी ही एक तस्वीर रातू काठीटांड़ से सामने आई जहां एक अज्ञात ट्रक ने स्कूल के सामने एक छात्र रंजीत कुमार गुप्ता को कुचल दिया और मौके पर से फरार हो गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रंजीत अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक रंजीत कुमार गुप्ता रातू थाना क्षेत्र के टोंगरी टोला का रहने वाला था। वह सीएनराज हाई स्कूल में पढ़ता था। फ़िलहाल मृतक का दोस्त घायल है और यह घटना सुबह 10 बजे रातू चट्टी में घटी थी। न कोई…
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS Summit की मेजबानी कर रहे भारत ने इस बार कूटनीति के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और स्थानीय पहचान को भी वैश्विक मंच पर पेश किया है। सम्मेलन में शामिल भारतीय और विदेशी पत्रकारों के लिए तैयार की गई खास मीडिया वेलकम किट में देश के विभिन्न राज्यों के स्थानीय उत्पादों को जगह दी गई है। इस किट में बिहार का सत्तू और मखाना, गुजरात के पारंपरिक हस्तशिल्प तथा ओडिशा की मशहूर कोरापुट कॉफी शामिल की गई है, जिसके जरिए भारत की क्षेत्रीय खासियतों को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।…
खेल के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर आई है। पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि और पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन प्रदान करने की दिशा में गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक रांची में आयोजित हुई, जिसमें खिलाड़ियों के हक में बड़ा फैसला लिया गया। समीक्षा बैठक में कुल 493 खिलाड़ियों को लगभग 4.51 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की अनुशंसा की गई है। 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय ने 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 तक की…
झारखंड में फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेशी नागरिकों की घुसपैठ का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा खुलासे में सामने आया है कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच आठ महीनों में कुल 19 विदेशी नागरिकों ने फर्जी कागजातों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया, जिसका पर्दाफाश पासपोर्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान हुआ। इनमें सर्वाधिक नौ मामले अकेले जमशेदपुर से जुड़े हैं, जबकि धनबाद से तीन, रांची और पश्चिमी सिंहभूम से दो-दो, तथा बोकारो, साहिबगंज और ओडिशा से एक-एक व्यक्ति का नाम इस सूची में शामिल है। क्या है मामला ? इन 19 मामलों में सबसे…
देशभर में चर्चा का विषय बना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शुद्धिकरण प्रकरण अब झारखंड की राजनीति में भी गूंजने लगा है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा संपन्न होने के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने की घटना ने पूरे देश में विवाद खड़ा कर दिया था, और अब इसकी आंच रांची तक पहुंच गई है। इस मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने क्या कहा ? विभाग…
हजारीबाग: हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ एवं IFS अधिकारी मौन प्रकाश के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर अब शिकायतकर्ता ने विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व हजारीबाग जिलाध्यक्ष शम्भूलाल यादव ने 11 सितंबर 2026 को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव को औपचारिक आपत्ति प्रत्यावेदन सौंपते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने वन सचिव अबु बकर सिद्दीकी पर भी आरोपी अधिकारी को प्रशासनिक संरक्षण देने और शिकायत पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि, ये…
गिरिडीह में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पचंबा इलाके में सड़क किनारे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक नवजात शिशु के मिलने की सूचना सामने आई। नवजात के मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। प्रारंभिक…
रांची भाजपा एक बार फिर पूरे उत्साह के साथ अपने सबसे बड़े नेता के जन्मदिन को जनोत्सव में बदलने की तैयारी में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को पार्टी उत्सव के रूप में मनाएगी। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में की। उन्होंने एक माह तक चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए इस अभियान को खास बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इस विशेष अवसर पर 17…
