बिहार में फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेज बनाने का बड़ा रैकेट पकड़ा गया है, जिसने पूरे देश में इस मुद्दे को गंभीर बना दिया है। झारखंड के लिए यह खबर इसलिए ज्यादा महत्वपर्ण हो गयी है क्योंकि बिहार के अधिकांश सीमावर्ती इलाकों में इस ऐप के जरिए फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनाने का खुलासा हुआ है। इधर, झारखंड में भी लागतार घुसपैठ को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या झारखंड में भी इस चाईनीज ऐप के जरिए फर्जी दस्तावेज बनाकर घुसपैठ किए गए हैं। झारखंड में घुसपैठ के…
Author: Jharkhand_digital
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत में कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल दागे, जबकि एक गोल सुखविंदर ने किया। मलेशिया की ओर से एम. राहुल ने एकमात्र गोल किया। भारत अब 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है और अब उसके पास लगातार तीसरी बार खिताब…
शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक और खौफनाक चेहरा शुक्रवार को सामने आया, जब सरेराह गोलियों की आवाज ने पूरे इलाके को दहला दिया। बबरगंज थाना क्षेत्र के ठठेरी टोला स्थित मां तारा होटल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती (55) को बीच रास्ते में घेर लिया। रुकने का इशारा करते ही जैसे उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, हमलावरों ने बेहद करीब से उनकी कनपटी में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। कुछ ही सेकेंड में हुई पूरी वारदात प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,…
साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग तरीकों से आम लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते थे। PhonePe कैशबैक का भेजते थे फर्जी मैसेज एसपी के…
रांची के चर्च रोड स्थित गणेश पूजा समिति की ओर से इस वर्ष गणेश पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, 14 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने गणेश महोत्सव के अवसर पर धर्मप्रेमी बंधुओं और क्षेत्रवासियों को सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया है। आयोजन के दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इसके अलावा इस पावन अवसर पर…
गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहता है। इस दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। हालांकि, गणेश उत्सव के दौरान पूजा स्थल से जुड़ी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी की प्रतिमा के आसपास कुछ वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। तुलसी के पत्ते रखने से बचें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार…
राज्यभर में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची समेत अलग-अलग जिलों में बैंककर्मी और अधिकारी आंचलिक कार्यालयों के बाहर एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। कई बैंक कार्यालयों और शाखाओं के बाहर कर्मचारियों ने तंबू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग वर्किंग लागू करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि यह मांग पिछले दो वर्षों से लंबित है, लेकिन सरकार और बैंक…
धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के जंगल के सुनसान इलाके में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसके कारण पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी शिनाख्त करना है। बताया जा रहा है कि जंगल में कुछ लोगों की नजर महिला के शव पर पड़ी। शव…
हजारीबाग के छड़वा डैम के जंगल से शुक्रवार को सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। जंगल में एक पेड़ से सेना के जवान का शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धनंजय भारतीय सेना में…
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली व पेपर लीक मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी टीम ने गुरुवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कोडरमा जिले में छापामारी करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों को गहन पूछताछ के लिए रांची लाया गया है। जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, सीआईडी की टीम गुप्त सूचना मिलने के बाद गुरुवार रात कोडरमा पहुंची थी। सबसे पहले कार्रवाई डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव में की गई,…
