कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए पीएफ एडवांस से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए प्रावधानों के तहत पात्र सदस्य शादी, बच्चों की पढ़ाई, बीमारी और मकान से जुड़ी जरूरतों के लिए अपने PF खाते से एडवांस राशि निकाल सकेंगे। EPFO की ओर से जारी गाइडलाइन में अलग-अलग जरूरतों के लिए निकासी की सीमा और संख्या की जानकारी दी गई है। 75 फीसदी तक PF एडवांस नए नियमों के अनुसार, एक साल की EPF सदस्यता पूरी करने के बाद पात्र कर्मचारी एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। सदस्य अपने और नियोक्ता के योगदान…
Author: Jharkhand_digital
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से जुड़े बीमित कर्मचारियों और लाभार्थियों के लिए आधार लिंकिंग को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश सामने आया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से ESIC रिकॉर्ड में आधार आधारित पहचान सत्यापन पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य लाभार्थियों की पहचान को अधिक पारदर्शी बनाना और चिकित्सा समेत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाना है। फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने की कोशिश सरकार की इस पहल का मकसद ESIC के तहत मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों और अन्य लाभों में फर्जीवाड़े की संभावना को कम करना है। आधार आधारित सत्यापन से प्रत्येक…
प्यार में चाहत हो, रिश्ते में दूरी हो या शादी के बाद बदलती भावनाएं रिश्तों के इन्हीं अलग-अलग रंगों को एक बार फिर पर्दे पर उतारने के लिए ‘लस्ट स्टोरीज 3’ तैयार है। इस बहुचर्चित एंथोलॉजी सीरीज का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म के किरदारों, उनकी केमिस्ट्री और रिश्तों में छिपी उलझनों ने दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी, जिनमें प्यार, शादी, इंटिमेसी और रिश्तों की जटिलताओं को अलग-अलग नजरिए से पेश किया गया है। ट्रेलर में अदिति राव हैदरी…
ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित, सुरक्षित और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली झारखंड की 8 जलसहियाओं को सम्मानित किया गया। नेपाल हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबु इमरान ने उत्कृष्ट योगदान देने वाली जलसहियाओं को विशेष प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान किए। सम्मानित होने वाली जलसहियाओं में बोकारो जिले की 5 और रांची जिले की 3 जलसहिया शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान सचिव अबु इमरान ने जलसहियाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं को प्रभावी तरीके से संचालित करने और उनके…
गुजरात की 10 राजनीतिक पार्टियों को मिले हजार करोड़ रुपये के चंदे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग समेत जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि जिन राजनीतिक दलों की गतिविधियां बेहद कम हैं, उनके खातों में करोड़ों रुपये कैसे पहुंचे, इसकी जांच होनी चाहिए। देश में करीब 2800 राजनीतिक पार्टियां, सिर्फ 6 राष्ट्रीय दल विनोद पांडेय ने बताया कि देश में करीब 2800 राजनीतिक पार्टियां हैं, जिनमें से सिर्फ छह पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है, जबकि 77 पार्टियां क्षेत्रीय…
झारखंड में निवेश और रोजगार को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर क्षेत्र के साथ-साथ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए नई नीति लांच करने का फैसला किया है। पुरानी दोनों नीतियों की अवधि समाप्त होने के बाद अब इन्हें नए स्वरूप में पेश किया जाएगा। उद्योग विभाग इन नीतियों का मसौदा पहले ही जारी कर चुका है और हितधारकों से मिले सुझावों को इसमें शामिल किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अगले पखवारे में इस नीति को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। एक लाख करोड़ के निवेश और…
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस परिसर में मंगलवार को कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया।सांप को देखते ही फार्म हाउस में मौजूद कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ गई। आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम फार्म हाउस पहुंची। पहले सांप की लोकेशन का जायजा लिया गया और फिर काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। 18 साल पुराना है कोबरा, मामूली चोट के साथ हुआ रेस्क्यू रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार, पकड़े गए कोबरा की उम्र लगभग 18 साल है। रेस्क्यू के दौरान…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। अब यह देखना बाकी है कि मधु कोड़ा दोषी साबित होते हैं या उन्हें क्लीन चिट मिलती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट का फैसला सुरक्षित रांची में सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी मधु कोड़ा और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनी। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं द्वारा अपना-अपना पक्ष रखे जाने के बाद कोर्ट ने इस…
झारखंड में इन दिनों जंगल और इंसानी बस्तियों के बीच की दूरी जैसे लगातार कम होती जा रही है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में जंगली हाथियों के झुंड की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कहीं हाथियों का झुंड जंगलों में डेरा डाले हुए है, तो कहीं खेतों में घुसकर फसलों को रौंद रहा है। वहीं कुछ इलाकों में हाथियों के गांवों और आबादी के करीब पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात को देखते हुए कई जगह वन विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई…
सरकारी बाबू लोग मजा में, आउटसोर्स कर्मी सजा में महात्मा गांधी ने खादी को आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और स्वावलंबन का प्रतीक बनाया था। लेकिन आज गांधी जी का खादी संकट में है। झारखंड ही नहीं देशभर में खादी उद्झायोग से जुड़े लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, इसमें भी झोल है, जहां एक तरफ सरकारी बाबू लोग खादी की गाढ़ी कमाई का मजा ले रहे हैं, वहीं अपने पसीने से खादी को आसमान की बुलंदियों तक ले जाने वाले कई कई कर्मियों की हालत खस्ता हो गयी है। राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़े आउटसोर्स कर्मी अपने अधिकार…
