Author: Jharkhand_digital

लोहरदगा शहर में मंगलवार को एक बेकाबू बॉक्साइट ट्रक ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक भारी तबाही मचाई। सदर ब्लॉक मोड़ के पास ट्रक बिजली के एक पोल से जोरदार टक्कर मार बैठा, लेकिन इसके बावजूद चालक ने वाहन रोकने की बजाय आगे बढ़ाना जारी रखा। टक्कर के बाद ट्रक एक के बाद एक कई बिजली के पोल और तारों की चपेट में आता चला गया। बिजली का पोल फंसा, सड़क पर बिखरे तार हादसे के दौरान स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक बिजली का पोल ट्रक में उलझ गया और वह काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ…

Read More

आजकल ज्यादातर लोग रोजाना भरपेट खाना खाते हैं, लेकिन फिर भी शरीर में कमजोरी और बीमारियां बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि लोग सिर्फ पेट भरने को ही अच्छी डाइट मान लेते हैं। सफेद चावल या मैदे से बनी चीजें भले ही पेट भर दें, लेकिन अगर थाली में साबुत अनाज, दालें, सब्जियां, फल, नट्स और पर्याप्त प्रोटीन की कमी हो तो यही आदत बीमारियों की जड़ बन सकती है। थाली का असंतुलन बड़ी समस्या आहार विशेषज्ञ डॉ. पारुल शर्मा के मुताबिक, सबसे आम गलती थाली में एक ही तरह के भोजन,…

Read More

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुरू की गई ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ अब राजधानी रांची पहुंचने वाली है। 24 अगस्त को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से शुरू हुई यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों का दौरा करने के बाद 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी। छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने का अभियान यात्रा का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। यात्रा हजारीबाग, चतरा, संथाल परगना, धनबाद,…

Read More

संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया का नक्शा दिखाने के तरीके को बदलने से जुड़े प्रस्ताव के बाद भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, लेकिन साथ ही साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत भारत के पूरे क्षेत्र को उसके आधिकारिक नक्शे के अनुसार ही दिखाया जाना चाहिए। भारत की सीमाएं अटल हैं और इनके गलत या भ्रामक चित्रण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्षेत्रफल बदलने वाला नहीं है नया नक्शा दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर को ऐसे नक्शे को बढ़ावा देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसमें दुनिया…

Read More

किसी छात्र का करियर दांव पर लगाकर बिना मान्यता के कोर्स चलाना अब मेडिकल कॉलेजों को भारी कीमत चुका सकता है। झारखंड हाई कोर्ट ने ऐसे ही एक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम), जमशेदपुर को एक छात्र को 46 लाख रुपये से अधिक की राशि लौटाने का आदेश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने साफ कहा कि जब कोर्स की मान्यता ही नहीं है, तो उसके आधार पर भरवाया गया बांड कानूनन प्रभावी नहीं रह सकता। बिना मान्यता के कोर्स में मिला था दाखिला मामला 2019-21 सत्र के डीएमआरडी-रेडियोलाजी कोर्स से…

Read More

देश में नशे के खिलाफ जंग अब नया मोड़ लेने जा रही है। अब तक की कार्रवाई ज्यादातर छोटे तस्करों की गिरफ्तारी और नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित रही है, लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब पूरे ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की तैयारी कर ली है। ब्यूरो के “Vision Documents on Narcotic Control 2026-29” में अगले तीन वर्षों के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है, जिसका सीधा असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा, जहां अफीम की अवैध खेती और नशीले पदार्थों की तस्करी लंबे समय से एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई…

Read More

झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब देश की बिजली व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। राज्य के प्रमुख कोयला क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण उत्पादन और कोयले की ढुलाई प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर देश के थर्मल पावर प्लांटों पर पड़ा है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के 4 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, देश के 57 कोयला आधारित बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक की स्थिति में पहुंच गए हैं। कई बिजलीघरों में केवल चार से पांच दिनों के लिए कोयला बचा है। सामान्य जरूरत का सिर्फ 47 प्रतिशत कोयला उपलब्ध केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के आंकड़ों के…

Read More

झारखंड में नियमित डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई, लेकिन मामला पूरी तरह निपट नहीं सका और अब अगली सुनवाई 16 सितंबर को तय की गई है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष यह मामला सुना गया। दरअसल, याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के विपरीत की गई है। इसी आधार पर…

Read More

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की प्रशासनिक और व्यवस्थागत संरचना में हो रहे बदलावों का असर अब जमीनी स्तर पर भी साफ नजर आने लगा है। अलग-अलग शिकायतों और आरोपों के चलते राम मंदिर की व्यवस्थाओं से हटाए गए तीन कर्मचारियों की दोबारा वापसी कर दी गई है। यह फैसला नए पूर्णकालिक महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि के कार्यभार संभालने के बाद लिया गया है। किन कर्मचारियों को मिली वापसी पुराने दायित्वों के साथ जिन कर्मचारियों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें कारसेवक वासुदेव गुप्ता के बेटे संदीप गुप्ता के अलावा केडी तिवारी और बजरंग पाठक शामिल हैं। इन कर्मचारियों…

Read More

चाय की पहली चुस्की हो, आइसक्रीम का पहला निवाला या फिर ठंडे पानी का एक घूंट अगर इन छोटी-छोटी खुशियों के साथ दांतों में अचानक तेज झनझनाहट या दर्द उठ जाता है, तो यह समस्या आपकी अकेली नहीं है। दुनियाभर में लाखों लोग इस तकलीफ से जूझते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी कहा जाता है। एम्स, नई दिल्ली के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय लोगानी इस विषय पर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं कि आखिर यह समस्या होती क्यों है और इससे राहत कैसे पाई जा सकती है। दरअसल, हमारे दांत की बनावट तीन परतों…

Read More