पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही बारिश के बीच न्यू फरक्का और तीलडांगा के बीच रेलवे ट्रैक धंसने से रेल परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सीधा असर पाकुड़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। ट्रेनों के अचानक रद्द और डायवर्ट होने से यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। युद्धस्तर पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य ट्रैक धंसने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने मरम्मत कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों और तकनीकी टीम को…
Author: Jharkhand_digital
आज की व्यस्त जीवनशैली में हर कोई काम के दबाव और मानसिक तनाव से कुछ पल के लिए दूर होना चाहता है। इसके लिए आमतौर पर लोग वेकेशन प्लान करते हैं, यानी किसी नए शहर, पहाड़, समुद्र किनारे या पर्यटन स्थल की यात्रा। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में एक नया ट्रैवल ट्रेंड तेजी से उभरा है, जिसे स्टेकेशन कहा जाता है। कम बजट, समय की कमी और वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखने की जरूरत के चलते खासकर युवा वर्ग अब स्टेकेशन को प्राथमिकता देने लगा है। हालांकि, कई लोगों को अब भी वेकेशन और स्टेकेशन के बीच का फर्क साफ नहीं…
झारखंड के गोड्डा जिले में SIR डिलीशन फॉर्म को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व भाजपा विधायक अमित मंडल और राज्य सरकार के मंत्री संजय यादव के बेटे रजनीश यादव के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। गोड्डा पहुंचे अमित मंडल ने आरोप लगाया कि उनके बूथ लेवल एजेंट विनय को कुछ लोगों ने गलत तरीके से बंधक बना लिया था, जिससे उनकी मॉब लिंचिंग तक हो सकती थी। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में राजद कोटे के मंत्री का पूरा महकमा शामिल था, फिर भी उनके कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रजनीश यादव का पलटवार…
टाइप-2 डायबिटीज के करोड़ों मरीजों के लिए राहत मानी जाने वाली SGLT2 इन्हिबटर दवाओं को लेकर एक नई रिसर्च ने अलार्म बजा दिया है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ हार्ट और किडनी के मरीजों को भी फायदा पहुंचाने वाली ये दवाएं अब कुछ खास परिस्थितियों में जानलेवा साबित हो सकती हैं। स्वीडन के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में चेताया है कि इन दवाओं से कुछ मरीजों में डायबिटिक कीटोएसिडोसिस जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है, जिसने डॉक्टरों और मरीजों दोनों के लिए सतर्क रहने की जरूरत को उजागर कर दिया है। किन मरीजों को ज्यादा खतरा कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट…
RBI के कड़े Re-KYC नियमों ने डिजिटल पेमेंट इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। Google Pay, Paytm और PhonePe जैसी दिग्गज कंपनियों ने अब रिजर्व बैंक से गुहार लगाई है कि उन्हें छोटे और अनौपचारिक कारोबारियों की दोबारा पहचान-पुष्टि (Re-KYC) पूरी करने के लिए 15 सितंबर तक कुछ और वक्त दिया जाए। कंपनियों का तर्क है कि गांव-कस्बों के छोटे दुकानदारों तक पहुंचकर उनका सत्यापन कराना जितना दिखता है, उतना आसान नहीं है और नए नियमों की सख्ती ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया है। हजारों कारोबारियों का काम बाकी रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों छोटे और अनौपचारिक व्यापारियों का…
झारखंड की पुलिस व्यवस्था इन दिनों एक गंभीर कैडर संकट से जूझ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है आईपीएस अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के प्रति बढ़ता रुझान, और उससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि जो अधिकारी एक बार केंद्र में जा चुके हैं, वे राज्य में वापस लौटने के इच्छुक नहीं दिख रहे। इसका सीधा असर राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता पर पड़ रहा है। हालांकि, राज्य में पदस्थ आईपीएस अधिकारियों का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना अनिवार्य नहीं है, यह अधिकारी की इच्छा पर निर्भर है कि वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं या नहीं.…
आगरा के पचगाईं खेड़ा क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद एकता थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में किशोरी का शव मिला, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया घटना में सिर्फ पिता का ही हाथ सामने आया है, हालांकि मां के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। दूसरी बिरादरी के युवक से दोस्ती बनी वजह आरोपी की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है और बेटी इंटर की छात्रा थी। उसकी गांव के ही…
पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर धनरूआ प्रखंड के विजयपुरा गांव में स्थित ‘कन्हैया स्थान’ को ‘बिहार का वृंदावन’ कहा जाता है। इस गांव को पहले ‘ब्रिजपुरा’ के नाम से जाना जाता था। यहां के पशुपालकों का दावा है कि आज भी हवा में स्वतः बांसुरी की धुन और पायलों की छन-छन की आवाज सुनाई देती है। ग्रामीणों के अनुसार यह अलौकिक धुन हर साल नहीं, बल्कि केवल उसी वर्ष सुनाई देती है जब गांव में रासलीला का आयोजन होता है, और वह भी केवल सच्चे कृष्ण भक्तों को ही। द्वापर युग से जुड़ी है मान्यता स्थानीय लोगों का मानना…
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की पहचान में तेजी लाने के लिए भारत ने अहम कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस आपदा में लापता हुए लोगों के भारत में रह रहे परिजनों को देश की केंद्रीय और राज्य स्तरीय फोरेंसिक लैब में मुफ्त डीएनए प्रोफाइलिंग की सुविधा दी जाएगी। यह सेवा लापता व्यक्ति के माता-पिता, बच्चों या भाई-बहन जैसे करीबी रिश्तेदारों के लिए उपलब्ध होगी, जो अपने बायोलॉजिकल नमूने देकर डीएनए प्रोफाइल तैयार करवा सकेंगे। यह जांच केंद्रीय व राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, और डीएनए क्षमता वाली NABL-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एक दिलचस्प विषय उठाया है – एवोकाडो, जो अब ‘जेनरेशन Z’ के बीच नाश्ते के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कभी सिर्फ एक स्थानीय फल समझा जाने वाला यह फल आज एक ग्लोबल सुपरफूड और स्टेटस सिंबल बन गया है। आखिर क्यों बढ़ रही है एवोकाडो की लोकप्रियता एवोकाडो को पोषण के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है इसमें ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया मंचों ने इसे विजुअली आकर्षक और सेहतमंद…
